कानून व्यवस्था को लेकर काँग्रेस ने भेरा भाजपा सरकार को

लखनऊ, उजाला सिटी| उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय  के निर्देश पर आज प्रदेश के 16 मंडलों पर उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसजनों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी उ0प्र0  धीरज गुर्जर एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना संयुक्त नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय  ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अभी कुछ ही दिनों पूर्व ही जनपद रायबरेली में हमारे एक युवा साथी अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को बचाने का पूरा प्रयास किया गया। नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी स्वयं रायबरेली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले एवं कांग्रेस पार्टी के सहयोग का आश्वासन दिया एवं प्रदेश सरकार से सभी आरोपियों का सख्त से सख्त सजा दिलाने का आग्रह किया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, ऐसे हालात में हमारी हमारी मातृ शक्ति सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है फिर चाहे वह अभिरक्षा में हत्या का मामला हो या फर्जी एनकाउंटर का मामला हो। मंगेश यादव का एनकाउंटर किसी भी सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है। अपने उद्बोधन में प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय ने कहा कि जिस तरीके से उ0प्र0 में अपराध बढ़ा है वह बहुत ही चिंता का विषय है। योगी सरकार अपनी भूमिका का निर्वहन करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। आज प्रदेश के 16 मण्डलों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदेश की इस ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज इस बहरी सरकार के कानों तक पहुंचा रहा है। अगर अब भी सरकार न चेती तो हम प्रदेश व्यापी वृहद आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर  ने कहा कि अगर पुलिस किसी के साथ भी अन्याय करती है तो हम कांग्रेस के लोग हाथ में तिरंगा और संविधान लेकर उसे न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने कहा कि योगी राज में क्या महिलाएं, क्या बच्चे, किसी भी धर्म और जाति के लोग कोई भी सुरक्षित नहीं है। उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए  धीरज गुर्जर जी ने कहा कि आप सबकी यह आहुति इस प्रदेश में संघर्ष का एक नया इतिहास लिखेगी।

प्रदर्शन के दौरान अपने सम्बोधन नेता कांग्रेस विधानमंडल दल  आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पिछले सात सालों से प्रदेश में काबिज योगी आदित्यनाथ जी की सरकार जीरो टॉलरेंस की बात तो करती है मगर सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। सच तो यह है उ0प्र0 पूरे भारत में जुर्म की राजधानी बन चुका है। पूरे भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले 25 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा के लोग जननायक राहुल गांधी  खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी कर रहे वह भाजपा के नैतिक पतन को दर्शाता है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति जी से इन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

इस मौके पर सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा, श्री राकेश राठौर एवं सासंद श्री तनुज पुनिया जी ने भी अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीति की पोल खोली तथा प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सरकार को घेरा।

आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, डॉ0 मसूद अहमद, राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, एड0 प्रदीप सिंह, सचिन रावत,अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम खान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के चेयरमैन मनोज यादव, जियाराम वर्मा, विजय बहादुर, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अरशी रज़ा, सुभाष मिश्र, विक्रम पाण्डेय, कै0 वंशीधर मिश्रा, अंकित तिवारी, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, आरती बाजपेई, आशीष सिंह, उत्कर्ष अवस्थी, शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, अरूण कुशवाहा, धीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, नईम सिद्दीकी, सम्पूर्णानंद मिश्रा, रमेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह, विनोद मिश्रा, सीमा चौधरी, संजय दीक्षित, आर0पी0 सिंह, पंकज तिवारी, संजय सिंह, विकास श्रीवास्तव, अंशु त्रिपाठी, रुद्र दमन सिंह बबलू, प्रभाकर मिश्रा, विषम सिंह, शैलेन्द्र दीक्षित, डॉ0 आशीष दीक्षित, नितांत सिंह, हम्माम वहीद, सुशला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा कौशिक, अनामिका यादव, आलोक सिंह रैकवार, विभा त्रिपाठी, सोमेश सिंह चौहान, ज्ञानेश शुक्ला, मेहताब जायसी, सोम विकल चिंतामणि, तनवीर फातिमा, राम बरन गौतम, अंकित सक्सेना, अमिता पारूल, दीपक भट्ट, गोविंद सिंह, राजेश जायसवाल, आशुतोष मिश्रा, राजेश सिंह काली, नरेंद्र गौतम, मंजू दीप रावत, आर0 एस0 तिवारी, शब्बीर हाशमी, अजीत मौर्य, चौधरी सलमान कादिर, विषम सिंह, प्रवीन खान, किरण शर्मा, पूर्व पार्षद के0के0 शुक्ला, अयूब सिद्दीकी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।