सफेद बारादरी में पार्टी वियर परिधानों की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

लखनऊ,उजाला सिटी न्यूज़।  रंगों के पर्व होली व रमजान के साथ वैवाहिक सीजन के स्पेशल कलेक्शन के साथ न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया ने सफेद बारादरी में पार्टी वियर परिधानों की प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 5 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया प्रदर्शनी 2025 के प्रथम संस्करण का शुभारंभ लखनऊ में किया गया। 100% शुद्ध प्राकृतिक रेशों (रेशमी, कपास, लिनन)पूरे भारत से सीधे हथकरघा उत्पाद सभी प्रकार के है बनारसी | तस्सर कांथा एवं मुद्रित | गढ़वाल |चंदेरी/महेश्वरी |कोटा| जयपुर बगरू प्रिंट्स|
बेंगलुरु शुद्ध क्रेप सिल्क्स |कलमकारी |कांचीपुरम | पोचमपल्ली इक्कत/वेंकटगिरी/नारायणपेट/उप्पादा जामधानी | / पैठानी / कोलकाता बुटीक / चंपा कोसा साड़ी और कॉटन साड़ी और ड्रेस सामग्री / लाइफ स्टाइल गारमेंट्स हैंडलूम उत्पादों की लगी इतनी सारी प्योर वैरायटी एक ही छत के नीचे प्रदेश के विभिन्न राज्यो के उत्पाद लखनऊ वासियों को किफायती दामों में उपलब्ध होते है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यो से आये बुनकरों के उत्पाद अपने आप मे अलग पहचान रखते है