ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालयकुश्ती तथा जूडो प्रतियोगिता संपन्न

मंगलौर,हरिद्वार। नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज केप्रांगण में ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती तथा जूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगितामे विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज तथा नेहरू इंटर कॉलेज के प्रतिभावान बालक, बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 14 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता बालक वर्ग में 38 किलोग्राम में आदित्य, 44 किलोग्राम में कृष्णा कृष्णा 48 किलो में तनिष्क , 56 किलोग्राम में नीरज, 62 किलोग्राम में वासु, 75 किलोग्राम में देव तोमर ने जबरदस्त प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का मन मोह लिया वहीं दूसरी ओरबालिका वर्ग अंडर 14में 49 किलोग्राम में प्रिया, 57 किलोग्राम में पूजा, 61 किलोग्राम में वासु तथा69 किलोग्राम में यशिका ने जी अपना ध्यान आकर्षित कराया।

अंडर 17 बालक वर्ग में 45 किलोग्राम में विनीत, 51 किलोग्राम में सचिन, 55 किलोग्राम में अजीत , 60 किलोग्राम में पवन 65 किलोग्राम राठी में देव चौधरी, 71 किलोग्राम में वंशित तथा 80 किलोग्राम में राहुल ने खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराया। कुश्ती प्रतियोगिता राहुल शर्मा,अक्षय राठी, आकाश तथा सुखचैन द्वारा संचालित की गई।

वहीं दूसरी ओर जूडो प्रतियोगिता में अंडर 14 में बालक वर्ग में 41 किलो ग्राम में आयरन, 35 किलोग्राम में शिवांश तथा 44 किलोग्राम में सिद्धार्थ बालिका अंदर 14 में 40 किलोग्राम में शिवानी, गुंजन 38 किलोग्राम में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया जूडो तथा कुश्ती प्रतियोगिता में ब्लॉक नारसनसे चयनित छात्र-छात्राएं 10 सितंबर 2024 को नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती तथा जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

प्रतियोगिता में संजीव राणा, राजीव बालियान, संजीव कुमार, सौरव कुमार, कुशलजीत,प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, जय कुमार कश्यप, अनुज, आलोक द्विवेदी, विवेक राठी विवेक राठी तथा प्रशांत राठी न्यू उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता वासुदेव ने सभी का आभार प्रकट किया।