उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
15/10/2025
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मनाई गई
भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
भदोही,उजाला सिटी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट कंसापुर में बुधवार को भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनको याद किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय गणतंत्र के 11वें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। जो जाने माने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में भी विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो। जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में वें चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है।
इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष कामिल अंसारी, संतोष यादव, लालचंद बिंद, संतलाल यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, मो.अरशद, मनोज कन्नौजिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।