डीएम व एसपी ने धनतेरस- दीपावली की जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

दीपावली पर ग्रीन पटाखे ही चलाएं

 

दीपों का पांच दिवसीय उत्सव-धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली ,गोवर्धन पूजा और भाई दूज

 

 

भदोही,उजाला सिटी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने धनतेरस व शुभ दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य,सुख,समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। जिलाधिकारी ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली ,गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई देते हुए कहा कि दीपों का यह पांच दिवसीय उत्सव केवल प्रकाश का पर्व ही नहीं है, बल्कि अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और सत्कर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें। अच्छे स्वास्थ्य से ही जीवन में खुशहाली आती है

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर ग्रीन पटाखे ही जलाएं। पटाखें जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े लोग अवश्य रहें। उन्होंने कहा कि पटाखों को सामूहिक व सुरक्षित रूप से ही जलाएं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम पटाखें जलाये जांय। पटाखें जलाते समय एक बाल्टी पानी अवश्य रखें, सावधानी बरतें, जिससे कोई दुर्घटना न हो और सभी खुशियों के साथ दीपावली के त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाएं।