छात्राओं को दी गई गुड टच-बैड टच जानकारियां,शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया सभी को जागरूक

संवादाता - के के उपाध्याय
 
औराई,भदोही,उजाला सिटी न्यूज़। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत रविवार को भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक औराई अंजनी कुमार राय द्वारा केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में  राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी गई।
इस दौरान छात्राओं को सरकार की  योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नारी सुरक्षा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों व मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के लिए बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।