ए , पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी जी कॉलेज में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में एक भव्य स्वागत पार्टी का आयोजन

आज दिनांक 15/09/2026 को ए , पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी जी कॉलेज में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में एक भव्य स्वागत पार्टी का आयोजन  महाविद्यालय में अध्यनरत  बी. ए  बी. कॉम. एम. ए.बी बी ए,बी सी ए की छात्राओं को द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा अपने कनिष्ठ बहनों हेतु आयोजित किया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया । कार्यक्रम की श्रृंखला में सबसे पहले गणेश वंदना अंजलि भारती द्वारा प्रस्तुत किया गया इसके बाद छात्राओं के स्वागत में बी कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा चाँदनी द्वारा एक बहुत ही मधुर गीत प्रस्तुत किया गया’  । बी कॉम की छात्रा अपर्णा श्रीवास्तव द्वारा नृत्य की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई , कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवागन्तुक छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रैंप वाक था , जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया , निर्णायक मण्डल  की सदस्या प्रो निधि सिद्धार्थ और प्रो श्वेता तिवारी ने तीन राउंड में यह रैंप वाक कराकर , तथा छात्राओं  से कुछ समसामयिक प्रश्न पूछकर अपना निर्णय सुनाया , जिसमें बी  ए  प्रथम वर्ष की छात्रा दीपाली सिंह  सेकंड रनर अप   बी ए प्रथम वर्ष  की ही छात्रा पारुल तिवारी फर्स्ट रनर अप ,  तथा बी बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा वैभवी तिवारी को मिस फ्रेसर चुना गया।
और मिस ए , पी  सेन का ताज इनके सिर पर सुशोभित हुआ ,अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने अपने आशीर्वचन से सभी छात्राओं को अभिसिंचित करते हुए उनको जीवन पथ पर अग्रसर होने की शुभ कामना दी। इस कार्यक्रम में कल्चरल क्लब सदस्य डॉ कीर्ति गौड़ डॉ अनुपमा त्रिपाठी तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं , उपस्थित रहीं , कार्यक्रम का पूर्ण संचालन बी कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा अपर्णा श्रीवास्तव एवं अंजलि भारती ने किया , अंत में कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर ऋचा मुक्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।