50 हजार के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर धराएं

होंडा सिटी कार से पुलिस ने बारामद किया गांजा, कार को भी पुलिस ने लिया कब्जे में
 
संवादाता - के के उपाध्याय
 
औराई,भदोही। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीओ औराई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को दो अंतर्जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान विक्रमपुर ओवरब्रिज मेदनीपुर के पास से पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशन सिंह और नीरज मिश्र के रूप में हुई है। किशन सिंह भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के मुडियापुर सरोई का रहने वाला है। वहीं नीरज मिश्र औराई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों की होंडा सिटी कार से काले रंग के बैग में रखा 1.918 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। गांजा और कार की कुल कीमत 9.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। कार के वैध कागजात नहीं होने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक वीरेंद्र नाथ यादव, उपनिरीक्षक नथुनी सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार यादव की टीम शामिल रहें।