जनपद में मोटे अनाज की होगी वापसी और खेती होगी सस्ती: डीएम

जनपदस्तरीय मिलेट्स मेला का किया गया आयोजन, डीएम ने लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन

रिपोर्टर - के के उपाध्याय 

ज्ञानपुर,भदोही,उजाला सिटी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत शुक्रवार को एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में जनपदस्तरीय मिलेट्स मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम शैलेश कुमार ने किसान मेले में लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया।

इस दौरान डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।जनपद में मोटे अनाज को उत्पादित कर इसको बढावा दिया जा रहा है। ताकि खेती की लागत कम हो और स्वस्थ अनाज का उत्पादन हो। जनपद में अब सांवा, कोदो, रागी, काकुन जैसे मोटे अनाज जो लुप्त हो गए हैं। उनको पुनः शुरू किया जा रहा है। मोटे अनाज के सेवन से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और खेती की लागत भी कम होगी। सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने श्री अन्न की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके उत्पादन से जहां एक ओर मानव का स्वास्थ्य ठीक रहता है। वहीं प्राकृतिक का संतुलन भी बना रहता है और मृदा का स्वास्थ भी ठीक रहता है। जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कृषक श्री अन्न की खेती अधिक से अधिक क्षेत्र में करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्र ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डीईओ डॉ.पंकज कुमार ने श्री अन्न की खेती के बारे में

विस्तार से बताया। केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ.तारा चंद बैरवा ने श्री अन्न की खेती के बारे में जानकारी दी। इसी संस्थान की कृषि वैज्ञानिक डॉ.रेखा सिंह ने बताया गया कि श्री अन्न का उपभोग करने से कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। उपकृषि निदेशक डॉ.अश्वनी कुमार सिंह होने वाले लाभ और फसल उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव को भी बताया।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश, जिला उद्योग अधिकारी आशुतोष सहाय पाठक व अन्य कृषि वैज्ञानिक, किसान मौजूद रहें।