वीर आल्हा- ऊदल एक सांस्कृतिक यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ, उजाला सिटी न्यूज। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आल्हा ऊदल पर आधारित एक लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन योजना स्थित श्री कृष्ण दत्त अकैडमी डिग्री कॉलेज हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमिल द्विवेदी, महेंद्र भीष्म, अकादमी की उप निदेशक डॉ निशा सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रोफेसर सुधा बाजपेई, अनीता सहगल वसुंधरा, देवेंद्र शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सरिता सिंह, पूजा सिंह,रामजी पांडेय, रामजीवन पांडे, सिद्धेश्वरी, अरविंद तिवारी, रवि कुमार समेत अन्य अतिथिगढ़ मौजूद रहे। 
समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रजनन से हुआ इसके अपराध भातखंडे विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसर एवं कुल गीत गायक श्री दीपक सिंह व महोबा के वीर आल्हा गायक ने अपने कुल गीतों के मधुर गायन से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। यह आयोजन स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिक/ अध्यक्ष नीलू सुमेदा त्रिवेदी के सौजन्य से आयोजित हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य वि सराहना करते हुए डॉ निशा सिंह ने ऐसे आयोजन में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से सशक्त बनाने के प्रयास की सराहना की कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक कविता गायन और पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इन प्रतियोगिता ने कार्यक्रम को और भी जीवंत एवं बहुआयामी बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया तथा वीर आल्हा ऊदल की गाथाओं के माध्यम से साहस,बलिदान और संस्कृत संवर्धन का संदेश प्राप्त किया। उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं ने इस आयोजन को प्रेरणादाई और गौरवपूर्ण अनुभव बताया।