उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
सुल्तानपुर
15/09/2026
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री आज जनपद सुलतानपुर पहुंचे, जहां छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए एस०एस०बी० के वीर जवान अमर शहीद सूबेदार श्री आनंद प्रकाश तिवारी के गृह जनपद सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवरा खादर, बसंतपुर गाँव पहुंचकर अमर शहीद के पार्थिव सरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया एवं उनके शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने माँ भारती की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जाबांज वीर सपूत को नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।