माया प्रताप सिंह बनाए गए राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष

मौजूदा जिलाध्यक्ष होने जा रहे हैं सेवानिवृत्त, इसके कारण आयोजित समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष ने की नियुक्ति
 
भदोही,उजाला सिटी न्यूज़। राजस्व संग्रह अमीन संघ उ.प्र. जनपद इकाई द्वारा शुक्रवार को तहसील सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके स्थान पर माया प्रताप सिंह को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
इस दौरान आयोजित किए गए समारोह में एसडीएम, तहसील व नायाब तहसीलदार भी मौजूद रहें। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने सेवानिवृत्त होने जा रहे सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में संगठन को जिले में सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उनके द्वारा पर ‌माया प्रताप सिंह को नियुक्त किया जाता है। प्रांतीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माया प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव जनपद में संगठन को संचालित कर रहे थे। ठीक उसी प्रकार से ही माया प्रताप सिंह भी सभी संग्रह अमीनों को साथ में लेते हुए संचालित करेंगे।
इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सूर्य प्रताप, किशन स्वरूप, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, धर्मराज यादव, राजबली, संजीव सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, अजीत सिंह, अशोक शुक्ला, कृपाशंकर राम, घनश्याम यादव, रमेश चंद्र, शिलवंता, कृष्ण कुमार शुक्ला, जितेंद्र उपाध्याय व त्रिभुवन मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।