उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
18/08/2026
लखनऊ,उजाला सिटी उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी पूर्व मंत्री के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनायी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि उत्साह से लबरेज कांग्रेसजनों ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश में लगातार संगठन मजबूत हुआ है और आम जनता के मुद्दों पर पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ती रही, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश में दिख रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर में चंदा एवं चढ़ावा चोरी का मामला हो, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में किसी भी तहसील या ब्लाक के कहीं भी आम नागरिकों के प्रति अत्याचार या अपराध हुए हर जगह वह स्वयं पहुंचकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के विरूद्ध पूरी ताकत के साथ खड़े रहे। जहां कहीं भी दुःखद घटनाएं हुईं, योगी सरकार की पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के दुःख-दर्द को बांटने का काम किया है। यहां तक कि पीड़ितों के यहां दुःख दर्द बांटने के लिए जाते समय मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।
पेपर लीक के मामले में प्रदेश में छात्रों, युवाओं की आवाज उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई। इतना ही नहीं चाहे वह किसानों की समस्या हो, महिला उत्पीड़न हो, व्यापारियों की समस्या हो, श्री राय के नेतृत्व में सड़क पर काग्रेस पार्टी लगातार उतरकर संघर्ष कर रही है। ताजा उदाहरण प्रयागराज में राहुल गांधी जी द्वारा संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता है, जहां सरकार द्वारा इस कार्यक्रम में अड़चन पैदा करने की तमाम कोशिशों को ध्वस्त करते हुए कार्यक्रम को उसी स्थल पर कराने के लिए सरकार को कदम पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया। उनके संघर्षों का ही परिणाम रहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को मतगणना के सात राउण्ड तक पीछे ढकेल दिया और बाद के मतगणना में प्रशासन द्वारा सत्ता के दबाव में उन्हें हरा दिया गया। आज उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी अजय राय के नेतृत्व में एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जननायक राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप अपना शत प्रतिशत देते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहंुचाने का काम किया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता सचिन रावत, अब्दुल्ला शेर खान, सुबोध श्रीवास्तव, डाॅ0 रेहान अहमद खान, विकास श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, अनीस अख्तर मोदी, शहनवाज खान, प्रनव त्रिपाठी, मसूद खान, एस.एफ.ए. चर्चिल, अख्तर मलिक, रवीन्द्र पटेल, अजीत मौर्य सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।