उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
14/09/2026
अंतरराष्ट्रीय शायर मो अली साहिल ने अपने समर्थकों के साथ विधिवत समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इटावा मे जन्मे एवं पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त मो अली साहिल को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल (President Police Medal) से सम्मानित भी किया जा चुका है। शायर आमिर मुख़्तार के मंच संचालन मे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नौशाद अली राहत ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । तत्पश्चात
पार्टी से जुडने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से अंतरराष्ट्रीय शायर मोहम्मद अली साहिल को अल्पसंख्यक संभाग का प्रदेश उपाअध्यक्ष मनोनीत किया गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की उपस्थिती मे समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने शायर मो अली साहिल को समाजवादी पार्टी, के उ0प्र0 के अल्पसंख्यक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद का पत्र सौंप कर बधाई दी । इस अवसर पर कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ शायर व संचालक इंजी0 वासिफ़ फ़ारूक़ी, मंजू श्रीवास्तव, चीफ़ एडिटर, फ़ोटो वाईस,अभिषेक मिश्रा, नीरज जायसवाल, रिया सिंह, ज्योति किरन रतन, शरफुद्दीन खान,
गुरमीत कौर, एडिटर, लहर उजाला, परमजीत सिंह, रिज़वान खान, अभिषेक त्रिपाठी, एडवोकेट आरिफ खान, अनल्प चन्द्रा, शकील सिददीक़ी, इदरीश सिददीक़ी, नवाब नूर आलम, सैयद मुजीब अहमद, अक़ील अहमद, दानिश अली, अहसन रईस, सरवर अली, श्रवण यादव, जावेद अली, शोभित हर्ष, अभिषेक गिरी, आकाश सिंह, मुन्ना यादव, पवन यादव, दानिश खान, इसरार अहमद, मुकेश वर्मा, परवेज़ अख़्तर, शबाब नूर, आफ़ाक़ मंसूरी, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम, मौलाना शकील, प्रदेश सचिव, आदिल मिर्ज़ा, जिलाध्यक्ष, आगरा, मुन्ना अल्वी, महानगर अध्यक्ष, आगरा, जमाल अहमद, प्रदेश सचिव,
मुनव्वर आलम कुरैशी, महानगर अध्यक्ष लखनऊ, अल्पसंख्यक सभा सहित अलीगढ, इटावा , प्रयागराज, कानपुर, हरदोई, सीतापुर आदि जिलो के सपा प्रभारी सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।