उजाला सिटी न्यूज़
उत्तर प्रदेश
भदोही
04/02/2025
विवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को
उजाला सिटी न्यूज़ ,सुरियावां,भदोही। थाना क्षेत्र के वीरभद्रपट्टी गांव में मंगलवार को एक 35 विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
उक्त थाना क्षेत्र के वीरभद्रपट्टी गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद पुत्र कुंज बिहारी बिंद द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी पत्नी सोनी देवी ने साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही साथ
फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के ससुर कुंज बिहारी बिंद की मानें तो उनकी बहूं रात के समय खाना-पीना कर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह के समय उसका शव साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी होने के बाद मृतका के मायके वाले भी आ गए थे। हालांकि उनके द्वारा घटना के संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति जितेंद्र कालीन की बुनाई करता है। जिसको दो पुत्री है। एक पुत्री बेबी (12 वर्ष) व दूसरी आकांक्षा (13 वर्ष) है। मृतक विवाहित मुख बाधिर थी। महिला क्यों आत्महत्या की। फिलहाल इसके कारणों का कोई पता नहीं चल सका।