आज से शुरु होगी ऐशबाग की रामलीला, नहीं किया जाएगा मेघनाथ व कुम्भकर्ण का दहन

लखनऊ,उजाला सिटी न्यूज़। श्री राम लीला समिति ऐशबाग की ओर से ऐशबाग स्थिति राम लीला मैदान मे रामोत्सव 2023 का आयोजन आज यानी 15 से 26 अक्टूबर तक किया जायेगा|ऐतिहासिक राम लीला मे इस बार कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन नही किया जायेगा वही रावण के पुतले का दहन किया जायेगा|इस बात की जानकारी समिति के सचिव पंडित आदित्य द्विवेदी ने आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी|उन्होंने बताया शहर की 35 रामलीला कमेटियों के पदधिकारियो के साथ हुई बैठक मे यह निर्णय लिया गया|उन्होंने कहा कि यह निर्णय इस लिए लिया गया कि कुंभकरण और मेघनाथ ने अपने पिता व भाई के कहने पर अपना बलिदान दिया था उन्होंने बताया कोलकाता के भास्कर नाट्य ग्रुप की ओर से रामलीला का मंचन किया जयेगा| अध्यक्ष हरिशचंद अग्रवाल ने बताया 25अक्टूबर 2023 को भरत मिलाप शोभायात्रा ऐशबाग रामलीला मैदान से निकाली जायेगी|जो शहर के विभिन्न क्षत्रों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुुंचेगी| जहाँ पर भरत मिलाप व राम का राज्याभिषेक एवं बधाई गीतों संग लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा|अग्रवाल ने बताया कि अलग अलग क्षत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन व्यक्तियों को तुलसी गौरव सम्मान दिया जायेगा|इसमें चिकित्सा क्षेत्र से डॉ सोनिया नित्यानंद समेत डॉ मीरा दीक्षित और अरविंद योगी को सम्मानित किया जायेगा|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *