राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए।

नोयडा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए। सीएम योगी ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है। नए एक्सप्रेस वे, वाटरवे और एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

सीएम ने कहा कि विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ा चुका है। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अब अपने स्केल को स्किल में बदलकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने आप को प्रस्तुत कर रहा है। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के उन भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 6 वर्षों के अंदर यूपी ने प्राप्त की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *