महिला सशक्तिकरण को लेकर हाफ मैराथन 31 दिसंबर को

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसंबर को लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ में सभी वर्ग की 18 साल से ऊपर की महिलाएं हिस्सा लेंगी। लखनऊ के वी.वी.आई.पी.गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया नशा मुक्ति हाफ मैराथन दौड़ में भाग लेने वाली महिलाएं 1 नवंबर से 15 दिसंबर तक

www.abhiyankaushalka.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और इस महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन को समर्थन करने के लिए महिलाएं पुरुष सभी वर्ग के लोग 8055338897 इस नंबर पर मिस कॉल कर अपना समर्थन कर सकते हैं इसके अलावा मैराथन से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 203 1220 भी जारी किया गया है इस 22 किमी. महिला हाफ मैराथन दौड़ को 31 दिसम्बर सुबह 11 बजे दुबग्गा चौराहे से शुरू व समापन बिठौली तिराहा से वापस होते हुए दुबग्गा चौराहे पर किया जाएगा। राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया महिलाओं कि इस हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को 3 लाख द्वितीय विजेता को 2 लाख और तृतीय विजेता को एक लाख रु का पुरस्कार दिया जाएगा और प्रथम 10 स्थान पर आने वाली महिलाओं को 21000 द्वितीय 10 आने वाली महिलाओं को 11000 तृतीय दास आने वाली महिलाओं को 5100 चतुर्थ 10 महिलाओं को 4100 पंचम स्थान पर आने वाली 10 महिलाओं को 3100 और छठवें स्थान पर आने वाली 10 महिलाओं को 2100 साथ में पायदान पर आने वाली 10 महिलाओं को 1100 रु से प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *