भाजपा 27 से चलायेगी वोटर चेतना अभियान अभियान

लखनऊ,उजाला सिटी। भाजपा मुख्यालय में वोटर चेतना अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी के साथ कार्यशाला में वोटर चेतना अभियान के क्षेत्रीय संयोजक एवं महामंत्री नीरज वर्मा, महानगर संयोजक विवेक सिंह तोमर, सहसंयोजक प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे अंशु सहित प्रदेश क्षेत्र व महानगर के पदाधिकारी मोर्चे के अध्यक्ष, वोटर चेतना अभियान प्रमुख और आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक विधानसभा सीटें जीत चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव में तमाम दलों के एक साथ गठबंधन के बावजूद भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिला था। नगरीय निकाय, पंचायत तथा सहकारिता के चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। ऐसे में भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा किसी भी चुनौति को स्वीकार करके परिणाम देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना महाभियान प्रत्येक दहलीज के साथ प्रत्येक कैम्पस तथा प्रत्येक चैपाल पर पहुंचने का अभियान है।

जिसके तहत घर-घर संपर्क अभियान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारीयों शक्ति केंद्रों पर प्रवास के लिए लगाना है। प्रत्येक 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। और आने वाले दिनों में होनी वाली जिला तथा मंडल कार्यशालाओं में पूर्ण जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का काम करें। जिससे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सफल हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति मतदाता बन सके।इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को प्रदेश की मतदाता सूची का अंतरिम प्रशासन किया जाएगा, मतदाता सूची को पुनरीक्षण अभियान के लिए मंडलों पर बैठक करके 28 अक्टूबर को बूथों पर भेजना है। 29 अक्टूबर के मन की बात कार्यक्रम के बाद बूथ समिति के सदस्यों के साथ मतदाता सूची का अध्ययन करना है और उसके उपरांत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और कटवाने हेतु आवश्यकता अनुसार कार्य करना है। प्रथम चरण 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक घर-घर संपर्क करके जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है 6, 7, 8 फॉर्म देना है और चार और पांच नवंबर को मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ को दिलवाना है। वही द्वितीय चरण 25 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 प्रत्येक बूथ पर दूसरे चरण में दीपावली के बाद 25 नवंबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए घरों में संपर्क करके अंतिम रूप से मतदाता बनने से बचे हुए सभी नागरिकों एवं युवाओं का फॉर्म 6 भरवा कर अथवा ऑनलाइन भरवा कर उनको मतदाता बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *