सपरिवार विपुल खंड गोमती नगर में स्कॉलर होम स्कूल पोलिंग पर मतदान किये राजनाथ सिंह

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ, उजाला सिटी।केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने प्रातः 10:15 बजे सपरिवार विपुल खंड गोमती नगर में स्कॉलर होम स्कूल पोलिंग पर मतदान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धर्मपत्नी सावित्री सिंह, सुपुत्र भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और पुत्रवधू नीलम सिंह के साथ मतदान किया।

मतदान के बाद राजनाथ सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान निश्चित रूप से करें यह सभी से अपील है। पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी इसका जवाब देते हुए कहा कि फैसला जनता के हाथों में है लेकिन एनडीए का संकल्प 400 प्लस का है और इस समय सीटों के लिए कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहूंगा।
मतदान के बाद विपक्ष पूरी तरह से भ्रमित
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने माल एवेन्यू में मोंटेसरी स्कूल में धर्मपत्नी नम्रता पाठक और सुपुत्री के साथ मतदान किया। मतदान के बाद कहा कि विपक्ष पूरी तरह से भ्रमित है जनता ने उन्हें पूरी तरह से नाकार दिया है और हम रायबरेली, अमेठी सहित उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें जीत रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी रायबरेली से भी वापस जाएंगे।

मतदान के लिए कतार लगी
मतदान के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि लोगों के अंदर उत्सुकता है और हर पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में मतदान के लिए कतार लगी हुई है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति आज मोदी को पुनः सत्ता में चाहता है कि वह हमारे प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री के रूप में वापस आए। लखनऊ ने भी जमीन स्तर पर हुए विकास कार्यों को देखा है। करीबन 54000 करोड़ की परियोजनाएं के कार्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हुए हैं जिसके मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक ऐतिहासिक मार्जिन के साथ लखनऊ सीट से पुनः हासिल करेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने धर्मपत्नी जय लक्ष्मी शर्मा के साथ गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज में, राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने धर्मपत्नी नीति सेठ के साथ अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज विक्रमादित्य मार्ग पर, राज्यसभा सांसद बृजलाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमती नगर विस्तार में, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ मॉडल स्कूल सुजानपुर में, लोकसभा चुनाव संयोजक एमएलसी मुकेश शर्मा ने सपरिवार इस्लामिया इंटर कॉलेज लालबाग में, डॉ महेंद्र सिंह पूर्व मंत्री, एमएलसी ने मुंसिपल नर्सरी स्कूल माल एवेन्यू में, महापौर सुषमा खर्कवाल ने सपरिवार पति प्रेम खर्कवाल, सुपुत्र मयंक, पुत्रवधू नेहा और पौत्री आराध्या के साथ लखनऊ पब्लिक स्कूल वृंदावन योजना सेक्टर 9 में, विधायक डॉ नीरज बोरा ने धर्मपत्नी बिंदु बोरा और सुपुत्र वत्सल बोरा के साथ, सोया फातिमा इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज में,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने पत्नी किरण, सुपुत्र दर्पण और दर्शन के साथ आरएलबी स्कूल सेक्टर सी में और मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने धर्मपत्नी प्रियंका गर्ग के साथ बेबी मार्टिन स्कूल तहसीन गंज में मतदान किया।

बुजुर्गों की मदद करने पहुंचे सभासद
लाल कुआं वार्ड के सभासद सुशील कुमार तिवारी को लोगों की मदद करते हुए देखा गया उन्होंने 82 साल की बुजुर्ग महिला प्रभा खरे के लिए व्हील चेयर मंगवाकर वैदिक कन्या पाठशाला गणेशगंज में मतदान करवाया और भी लोगों की मदद करते हुए उन सब से भी मतदान करवाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *