सत्तालोलुप आरएलडी के जयंत बने किसानों के बीच विभीषण: सुनील सिंह लोकदल

लखनऊ, उजाला सिटी। जयंत चौधरी किसानो के दुश्मन बन कर अब विभीषण की भूमिका में देखे जा रहे है। जहाँ चौधरी चरण सिंह की विचारधारा किसानों को आगे बढ़ाने की थी न कि किसानों के भविष्य पर संकट खड़ा करने की। जयंत चौधरी उनके नाती जरूर हैं लेकिन चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के वारिस नहीं । लोकदल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बातें लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कही। उन्होंने कहा की किसानों के मुद्दे पर भी सरकार फेल है सिंधु बॉर्डर मानो भारत पाकिस्तान का बॉर्डर बनकर रह गया है। चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार ने जो भारत रत्न देने की घोषणा की है जबकि चौधरी साहब उस भारत रत्न से भी बहुत बड़े रत्न थे। जो गाँव की घास,फूस की मिट्टी में में जन्म लेकर गरीब व किसानों का तारणहार बने। गाँव व गरीब के लिये जीवन समर्पित करते हुये किसानों का मसीहा बने। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। वे चौधरी चरण सिंह ही थे जिन्होने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आह्वान किया था। आज देश का किसान अपना हक माँगने के लिये जब दिल्ली कूच किया तो केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों को रोकने के लिये आँसू गैस,लाठी चार्ज और गोली का बल पुर्वक प्रयोग कर उन्हें घायल कर के लहू बहा दिया गया। कई दौर की हुई वार्ता के बाद भी सी टू प्लस फिफ्टी फार्मूला और स्वामी नाथन की रिपोर्ट को आज तक लागू नही किया। जिससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है।1980 मे जिस लोक दल की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की थी उस विचारधारा को सहेज कर किसानों के हक हकूक की लड़ाई लड़ने का काम लोकदल कर रहा है। उन्होने कहा कि आज देश और विभिन्न राज्यो की सरकारें भ्रष्टाचार में आकन्ठ डूबी हुई है। जन हित की सरकारी योजनाएं ओट बैक को बचाने तक सिमट गई है। आज इस माहौल में यदि चौधरी साहब जीवित होते तो भारत रत्न लेने से मना कर देते।श्री सिंह ने कहा है कि किसान को 6000 की खैरात नहीं उसको उसका हक चाहिए। हक देने की सरकार गारंटी दे। जिस दिन सरकार गारंटी दे देगी उस दिन किसान उल्टा सरकार को ₹6000 देने में सक्षम हो जाएगा। पत्रकार वार्ता में आगामी चुनाव को लेकर सुनील सिंह ने कहा है कि देश में अब चुनाव आयोग नहीं बचा है जो निष्पक्ष चुनाव कर सके पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पाण्डे, राव इकबाल अंसारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *