विभिन्न दलों के लोगों राष्ट्रीय लोकदल में शामिल

लखनऊ, उजाला सिटी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह तथा प्रदेश महासचिव एवं सदस्य ज्वाइनिंग कमेंटी रजनीकांत मिश्रा के प्रयासों से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये विभिन्न राजनैतिक दलों तथा पत्रकार साथियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोद का दामन थामा। इस अवसर पर ज्वाइनिंग कमेंटियों के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेष महासचिव अम्बुज पटेल ने सभी साथियों को पार्टी का गमछा व माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। शामिल होेने वालों में जनता दल लोकतांत्रिक की महिला प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह के साथ बीना गुप्ता, सुशीला मदान, हरजीत भल्ला, चरणजीत भल्ला, मोना अरोडा, कुसुम यादव, फिल्म अभिनेता व समाज सेवक नितिन नाथ प्रमुख थे। वरिष्ठ पत्रकार आमिर साबरी के साथ अहमद शाह, आजिब अब्बास, साहिल अहमद, मो0 सैफ, सोनू मिर्जा, अमन दीक्षित, अब्बास मिर्जा के साथ सैकड़ों लोगों ने रालोद में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश महासचिव, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेश पाल धनगर, भी मौजूद रहे।   (सम्राट सिंह चौहान)     प्रदेश प्रवक्ता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *