लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा: लोकदल

लखनऊ, उजाला सिटी। भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई, गुंडागर्दी की सारी हदे पार कर दी है।मजदूर,नौजवान परेशान हैं। उक्त उदगार लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रभारी यूपी जयराम पान्डेय ने केंद्रीय कार्यालय पर उपस्थित प्रदेश भर से आये पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होने कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र का खुलेआम उपहाश हो रहा है। जब लोकतंत्र कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। भाजपा जाति धर्म के नाम पर लोगॉ को आपस में लड़ा कर फिर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। जिससे सावधान रहने की जरुरत है।
जयराम पान्डेय ने कहा कि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की अगुवाई में लोकदल कॉंग्रेस सहित समाजवादी के इंडिया गठबंधन का घटक दल बन चुका है। जो पिछ्ले दिनों अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुचने पर जोरदार स्वागत किया था। कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने हाथरस मे हुई पत्रकार वार्ता के दौरान लोकदल का पुरजोर ढंग से स्वागत करते हुए जम कर तारीफ किया उन्होने कहा कि चौधरी चरण सिंह का असली लोक दल अब इंडिया गठबंधन मे है और नकली आरएलडी भाजपा में अब देश का किसान,मजदूर मिल कर भाजपा के अहंकार का मर्दन करेंगे।
इस अवसर पर लोकदल के पदाधिकारी के साथ विभिन्न जिले से आए लोकदल कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *