मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रिमंडल सहित किये रामलला के दर्शन पूजन

लखनऊ, उजाला सिटी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल सहित अयोध्या जाकर प्रभु राम के दर्शन व पूजन किया। मुख्यमंत्री के साथ सभापति, विधान परिषद कुंवर मानवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, विधानसभा सतीश महाना ने भी प्रभु राम के दर्शन किये। दर्शन-पूजन के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा सभी को रामनामी अंगवस्त्र एवं प्रसाद का वितरण किया गया। विगत हो कि सभी मंत्रीगण परिवहन निगम की बस से सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *