देश की जनता का पैसा कांग्रेस के नेताओं की जेब में:भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ, उजाला सिटी।प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा की झारखंड में कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर पर आयकर द्वारा छापेमारी की गई जिसमें 200 करोड रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है। उन्होंने कहा की कांग्रेस और उनकी घमंडी साथियों का एक ही काम है भ्रष्टाचार करना कमीशन खोरी और देश के लोगो से लूट करना कांग्रेस की फितरत रहा है। दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। जो कि भ्रष्टाचार को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उसका पाई पाई जनता को लौटाना होगी मोदी की गारंटी है।कांग्रेस की राज्यसभा सांसद की बहुत 200 करोड़ की नगदी प्राप्त हुई है तो बाकी सांसदों बात कितनी धनराशि होगी यह प्रश्न है।इसी हिसाब से कांग्रेस परिवार भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा परिवार है। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से 200 करोड रुपए का पहाड़ निकला जिसकी गिनता अभी भी जा रही है। जहां कांग्रेस का राज है उसकी गारंटी की भ्रष्टाचार जरूर करेगी। इंडिया गठबंधन के नेता हमेशा लूट का लूट घसोट कर रहे है। खड़गे, सोनिया, गांधी राहुल गांधी इन सब मामलों पर मौन धारण किए हुए हैं। धीरज साहू के घर पर बरामद राशि को लेकर भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *