कांग्रेस की पूर्व नेत्री सैकड़ों साथियों सहित राष्ट्रीय लोकदल में शामिल

लखनऊ, उजाला सिटी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में शालिनी सिंह के कठिन प्रयासों से कॉंग्रेस पार्टी की पूर्व नेत्री रूचि शर्मा ने अपनी सैकड़ों महिला साथियों के साथ भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों से प्रेरित होकर तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा,प्रदेश महासचिव शालिनी सिंह,प्रदेश महासचिव अंबुज पटेल,प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी,प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी,प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना,प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव,सर्वप्रथम नारी शक्ति संगठन ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात  एक दूसरे का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका राष्ट्रीय लोकदल में स्वागत है। राष्ट्रीय लोकदल के नारी शक्ति संगठन में आज और अधिक ऊर्जा देखने को मिल रही है। आप लोगों के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को और अधिक राजनैतिक बल मिलेगा और दल में महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी।आप इसे दल नहीं परिवार समझिए आज से यह आपका नया परिवार है साथ ही उन्होंने महिलाओं से एन डी ए के प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की।
अंबुज पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं के हितों के संघर्ष करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।
अंकुर सक्सेना ने कहा कि किसी भी राजनैतिक और सामाजिक संगठन के आगे बढ़ने में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है।
शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से उर्मिला उर्मिला, रेनू ,अनीता सिंह, सरिता श्रीवास्तव, उर्वशी यादव, अनीता वर्मा, नेहा राय, सुनैना, वर्षा वर्मा गीता मिश्रा, शोभा श्रीवास्तव, श्यामा देवी, वैशाली पाठक, रूपाली गुप्ता, विनीता, संतोषी देवी, ज्योति कुमारी, दीपमाला थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *