लखनऊ से अयोध्या के लिए शुभकामना पदयात्रा रवाना

लखनऊ, उजाला सिटी। श्री श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट लखनऊ द्वारा अयोध्या के लिए शुभकामना पद यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह पद यात्रा 30 को अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय विधायक नीरज बोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में 201 ढोल, नगाड़े 18 डीजे चल रहे थे। यात्रा को राममय बनाने के लिए राजधानी लखनऊ के भजन गायक पवन मिश्रा, शिवा बाजपेई, अनुष्का ने सुंदर-सुंदर भजनों को गाते हुए चल रहे थे। सुंदर-सुंदर भजनों के बीच संस्था के जितेंद्र गुप्ता, विकास गुप्ता शरद अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, कृष्ण पूजन गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु झूम झूम कर नाच गा रहे थे। यात्रा में जगह-जगह लोग अपने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में सबसे पीछे चल रहे हैं भगवान प्रभु श्री राम का रथ रोककर मंगल आरती की और प्रसाद प्राप्त किया। यात्रा में प्रभु श्री राम का लकड़ी का बना हस्त चलित रथ आकर्षण का केंद्र बना। अद्भुत व दर्शनीय रथ को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का तांता लगा रहा।

अध्यक्ष अरविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यात्रा 30 अक्टूबर 2023 को श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के चरणों में यात्रा पूर्ण होगी।
महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यात्रा में बच्चों द्वारा लिखें सुंदर शुभकामना संदेश लेकर चल रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा लिखा हुआ यह संदेश यात्रा के माध्यम से प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष विकाश गुप्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान जगह जगह संस्था द्वारा फूलो की बरसात एवं जल पान की व्यवस्था की गई। महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता के अनुसार राष्ट्रीय पालिटेकनिक प्रथम विश्राम किया गया। यात्रा बालाजी जी मन्दिर से आरंभ होकर पूरनिया चौराहा होते हुए आंचलिक विज्ञान केंद्र, अलकापुरी चौराहा, आठ नंबर चौराहा, डालीगंज बाजार होते हुए आईटी चौराहा होते हुए निशातगंज, भूतनाथ अंत में पॉलिटेक्निक चौराहा पर विश्राम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *