सहेली शक्ति संस्था ने सजाई डांडिया नाइट

लखनऊ, उजाला सिटी।सहेली शक्ति संस्था की ओर से शनिवार को ऐशबाग स्थिति रामलीला मैदान के तुलसी शोध संस्थान में डांडिया नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री अपर्णा यादव,अडिशनल एस.पी. कानून व्यवस्था /महिला अपराध डॉक्टर जया शांडिल्य मौजूद रही।आयोजक संगीता त्रिवेदी ने बताया रीतू जायसवाल,शालनी जैन,आरती गुप्ता,रीता सोनी,रेनू अग्रवाल,वंदना गुप्ता आदि के सहयोग से संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।यहाँ पर लाइट, बंधन बार,चॉकलेट,आर्टिफिशियल ज्वेलरी,कपड़ों व दीपावली के फैंसी दिये व सजावट के लगे स्टालों पर लोगों ने खूब ख़रीददारी करी गई।वही डांडिया नाईट कार्यक्रम में पूर्व पार्षद शशि गुप्ता,शासकीय अधिवक्ता शशि पाठक,पूर्व पार्षद साकेत शर्मा,उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ,अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी,अर्चना मिश्र, ममता त्रिवेदी,मीनल अग्रवाल,अनुराध मिश्र,इशिता जायसवाल,अर्चन जायसवाल,अनोखी,भव्या जायसवाल,आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *