शुभकामना पद यात्रा 24 अक्टूबर से

लखनऊ, उजाला सिटी न्यूज।बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए श्री श्याम प्रेमी संग ट्रस्ट की ओर से लखनऊ से अयोध्या तक शुभकामना पद यात्रा का आयोजन किया जायेगा । पश्चिम क्षेत्र के विधायक डॉक्टर नीरज बोरा के सहयोग से 24 अक्टूबर से शरू होने वाली यात्रा का समापन 30 अक्टूबर को अयोध्या में किया जायेगा।यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने आयोजित एक प्रेसवार्ता मे दी।उन्होंने बताया कि शुभकामना पद यात्रा में भाजपा विधायक नीरज बोरा का अतुलनीय सहयोग है। पद यात्रा 24 अक्टूबर से शुरू होगी एवम 30 अक्टूबर को इसका समापन अयोध्या में होगा। राजेन्द्र पांडेय गुरु जी की विशेष निगरानी में मंगलवार को सुबह 10 बजे अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित बाला जी मंदिर से यह यात्रा शुरू होगी। महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के बच्चों से श्री राम के नाम शुभ संदेश लिखवाएं।बच्चों द्वारा लिखा गया संदेश पद यात्रा के माध्यम से प्रभु श्री राम के चरणों मे अर्पित किया जाएगा।कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया यात्रा के दौरान जगह जगह संस्था द्वारा फूलों की बरसात व जलपान की व्यवस्था की गई है।यात्रा को सफल बनाने के लिए मनीष गुप्ता सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *