राष्ट्रीय लोकदल ने लोस चुनावों में किया


लखनऊ, उजाला सिटी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्द्रीय नेतृत्व नें उ०प्र० में लोक सभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष में चुनाव समन्वय समिति का गठन किया है ,यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मददेनजर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की समन्वय समिति गठित की गयी है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी सुभाष यदुवंश, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सीसौदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह, आगरा से विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीराम पाल, शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी समन्वय समिति में शामिल हैं।

                                                               
                                                                                

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *