तो क्या मोदी तीसरी बाद भी प्रधानमंत्री बनकर लगाएंगे हैट्रिक**

(आर डी बाजपेई)

आज देश विदेश में केवल एक ही नाम सुनाई दे रहा है और वो नाम है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का
मोदी जी द्वारा लिए गए कड़े फैसलों व उन्हें अमल में लाने से उनकी लोकप्रियता बहुत ही बढ़ गई है। और दिन पर दिन बढ़ता गया पार्टी में मोदी का कद लगातर बढ़ता गया।

अब तीसरी बार भी अगर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता है तो मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित मे कड़े फैसले लेने ले लिए जाने जाते है। उनकी लोकप्रियता और उनका कद आज उन्ही फैसलों की देन है।
जनता भी उनके उन फैसलों से काफी खुश है। अगर पार्टी तीसरी बार जीती तो प्रधानमंत्री पद की वह हैट्रिक लगा सकते है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार में जन्मे, चाय की दुकान से जीवन यापन की शुरुआत तो की ।

पर उन्होंने आरएसएस ज्वाइन करने के बाद राजनीति में कदम रखा।

भाजपा संगठन से जुड़कर गुजरात प्रदेश की राजनीति में उन्होंने अहम भागीदारी निभाते हुए 2001 में मुख्यमंत्री बने। गुजरात में गोधराकांड के दौरान हुए दंगे के बाद चर्चा में आये तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक प्रियता में चार चांद लगने लगे। दंगे की जिम्मेदारी लेते हुए नरेंद्र मोदी ने मुख्यमत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन उसके बाद गुजरात प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर फिर से उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया। तीन बार लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को भाजपा के केंद्रीय संगठन ने उन्हें दिल्ली लाने का फैसला किया। क्योंकि भारत कें पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल विहारी बाजपेई के बाद से भाजपा का स्तर नहीं बढ़ रहा था। 2014 में भाजपा ने मोदी के नाम से चुनाव प्रचार किया। नारा दिया कि अबकी बार मोदी सरकार, जिसके बाद देश की जनता का मूड बदला और प्रचंड बहुमत ने साथ नरेंद्र मोदी ने देश की संसद में कदम रखा।

दिल्ली पहुंचने के बाद मोदी जी ने संसद को अपनी कर्मभूमि अपनाकर दंडवत प्रणाम कर संसद भवन में कदम रखा।
अपने पहले कार्यकाल में देश हित में सबसे बड़ा फैसला नोट बंदी और तीन तलाक लागू करने का लिया।

विपक्ष सरकार पर हावी होने का प्रयास किया।
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने मुद्दा बनाया लेकिन विपक्ष की एक भी न चली और भाजपा की पूर्ण बहमत में मोदी सरकार बनी।

दूसरी बार सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का फैसला लिया। इसके साथ ही , जनसंख्या नियंत्रण कानून, जीएसटी, राममंदिर ,जैसे फैसले लेकर ” एक देश एक चुनाव” जैसे फैसले लेकर तथा उसे अमल में लाकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया।

मोदी की लोकप्रियता देश के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी है। जिसका उदाहरण संयुक्त अरब अमीरात यूएई के आबूधाबी में मुस्लिम कंट्री में हिन्दू मंदिर की स्थापना की गई।
वहां जाने वाले भारतीय हिन्दू भी पूजा अर्चना कर सकेंगे। भारत के बढ़ते विकास को देखते हुए कई देश भारत के साथ खड़े है। और उनका कितना सम्मान आज विदेशों में है उतना तो कभी किसी नेता का नहीं रहा है।

आज जो भी हो मोदी जी देश को विकसित राष्ट्र के साथ देश को सबसे बड़ी अर्थ व्यस्था बनाने की तैयारी में है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। तीसरी बार भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। लेकिन विपक्ष के विखराव व अंदरूनी घमासान को देखते हुए विपक्ष मज़बूत स्थिति में नही दिख रहा है।

अगर विपक्ष मज़बूत नहीं हुआ तो सरकार के मनमाने रवैये का विरोध कौन करेगा।
किसी भी देश में कुशल शासन चलाने के लिए विपक्ष का मजबूत हो ना बहुत जरुरी है।

वैसे तो India नाम का गठबंधन सभी विपक्षी दलों ने बना तो रखा है
परंतु उसमें भी ममता बनर्जी और मायावती के अलग होने के अतिरिक्त अन्य विवाद होने से यह गठबंधन पहले से ही कमज़ोर हो गया है।
वैसे तो कांग्रेस से राहुल गांधी मोदी को टक्कर देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं पर अकेला चना क्या भाड़ फोड़ पाएगा।
क्योंकि INDIA तो पहले ही बिखर गया है।
इन्हीं सब बातों के मद्देनजर
आगामी चार जून को आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम में अगर भारतीय जनता पार्टी बहुमत में आती है तो मोदी तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनकर हैट्रिक लगाएंगे या फिर विपक्ष हावी होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *