लखनऊ, उजाला सिटी। राजधानी के गोमतीनगर एक्स्टेंशन में आम जनता और भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष त्रयंबक नाथ त्रिपाठी के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने के फायदे के बारे में जानकारी के साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में बताया गया और लोगों को शपथ दिलाई गई की दुर्घटना से बचाव के लिए कभी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे, मोबाइल पर बात नहीं करेंगे साथ ही यदि कोई दुर्घटना घटती है तो पीड़ित की मदद करेंगे।कार्यक्रम में, एसडीआईएल के लोकदीप सिंह,त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, अरविंद दुबे, आशु पाण्डे, धर्मेंद्र पटवा धीरज ओझा, रजनीश श्रीवास्तव, शिवा मिश्रा, प्रेम मोहन श्रीवास्तव, संतोष सिंह फौजी, पवन तिवारी, रमेश गुप्ता ने लोगों को यातायात के बारे में जागरूक किया।
![](https://ujalacitynews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240121-WA0040-1024x768.jpg)