लखनऊ, उजाला सिटी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अम्बुज पटेल के द्वारा आज लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के यदुनाथ सान्याल वार्ड के कटरा मकबूल गंज क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में ”घर-घर गली-गली” प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें घर-घर जाकर राष्ट्रीय लोक दल लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने एन डी ए प्रत्याशी के लिए वोट मांगा और एनडीए प्रत्याशी राजनाथ सिंह को भारी वोटो से जिताने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राम सेवक रावत, श्रम प्रकोष्ठ के महासचिव महेशपाल धनगर ,प्रोफेशनल मंच के सचिव मुकेश वर्मा ,प्रोफेशनल मंच के लखनऊ के महानगर अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ,एवं युवा लोक दल के पूर्व प्रदेश सचिव सुमित सिंह, पवन तिवारी,अंकित यादव का सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रचार प्रसार कार्यक्रम में यदुनाथ सान्याल वार्ड के भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र प्रभारी संजू पांडे एवं नगर निगम के पार्षद दल के उप नेता सदन सुशील तिवारी पम्मी जी भी साथ में उपस्थित रहे।
![](https://ujalacitynews.com/wp-content/uploads/2024/05/SAVE_20240508_182727-1024x576.jpg)