महिलाओं की सहभागिता से और मजबूत होगा रालोद:अनुपम मिश्रा

लखनऊ, उजाला सिटी। पार्टी में महिलाओं की अधिक भागीदारी से राष्ट्रीय लोकदल और सशक्त होगा। यह बातें राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कही।
             राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के अथक प्रयासों से एवम शालिनी सिंह के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों यथा कॉंग्रेस पार्टी,समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी व विभिन्न सामाजिक संगठनों की हजारों महिलाओं ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों से प्रेरित होकर तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा,राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे व नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मनीषा अहलावत की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान,महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, राष्ट्रीय सचिव कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सर्वप्रथम नारी शक्ति संगठन ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात  एक दूसरे का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।  राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका राष्ट्रीय लोकदल में स्वागत है। राष्ट्रीय लोकदल के नारी शक्ति संगठन में आज और अधिक ऊर्जा देखने को मिल रही है। आप लोगों के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को और अधिक राजनैतिक बल मिलेगा और दल में महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी।आप इसे दल नहीं परिवार समझिए आज से यह आपका नया परिवार है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि आप सबके दल में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और हम सब मिलकर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सबके हर संघर्ष में मैं आपके साथ खड़ी हूँ। मैं आपके दुख दर्द में हमेशा साथ रहूंगी राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं के हितों के संघर्ष करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। शामिल होने वालों में दीप्ति श्रीवास्तव, लखनऊ, रुचि शर्मा, लखनऊ, तनवीर फातिमा, लखनऊ, फलक जमीर, लखीमपुर, फरजाना, लखीमपुर, समरीज, लखीमपुर, नाजा, लखीमपुर, रूचि, बांदा, शारदा सिंह, अमरोहा, आरती, पीलीभीत, प्रीति, रायबरेली, प्रीति, उन्नाव, ज्योति, कानपुर प्रमुख रूप से थे। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *