पूर्व फौजियों सहित कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ, उजाला सिटी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय , द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भारतीय सेना में कैप्टन रहे राजकरन सिंह ( फौजी भैया) के नेतृत्व में पूर्व कैप्टन दिनेश कुमार सिंह, पूर्व सैनिक अखिलेश सिंह, राजेश बहादुर सिंह, अवध राज सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में आज सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देते हुए इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्र, वाइस चयरमैन दीपक भट्ट, नुसरत अली मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व मंत्री अजय राय ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा ने भारती त्यागी को उ0प्र0 महिला कांग्रेस पश्चिम का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती लांबा ने आशा की है कि भारती त्यागी पूरी ताकत के साथ पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और श्री खरगे , सोनिया गांधी , राहुल गांधी के ऊर्जावान नेतृत्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *