चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाये

लखनऊ, उजाला सिटी। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया है,तो केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत है। जन नायक कपूरी ठाकूर लोकदल के नेता थे।उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है उन्होंने कहा कि लोकदल की मांग है की किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भी मरणोपरांत भारत रत्न देने का भी ऐलान सरकार को करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *