लखनऊ, उजाला सिटी। केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने पर मोदी कैबिनेट में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयंत सिंह को केंद्र सरकार में मंत्री बनाये जाने पर रालोद प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने हार्दिक बधाई देने के साथ प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मोदी सरकार का किसानों, मजदूरों-मजलूमों एवं नौजवानों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया। अंकुर सक्सेना ने कहा कि जयंत चौधरी में आम जनमानस किसान मसीहा भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की छवि देखता हैं और जयंत जी के केंद्र सरकार में मंत्री बनने से जनता में हर्षोल्लास एवं उत्साह का माहौल है।
![](https://ujalacitynews.com/wp-content/uploads/2024/06/SAVE_20240609_215617.jpg)