कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया प्रियंका गाँधी का जन्मदिन

लखनऊ, उजाला सिटी। कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया प्रियंका गाँधी का जन्मदिन। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष हिंदवी ने जारी प्रेस बयान में बताया कि महिला हितों की सशक्त पक्षधर, अन्याय के खिलाफ एक बुलन्द आवाज, किसान, वंचितों, शोषितों के दर्द को महसूस करने वाली अत्यंत संवेदनशील भारत की बेटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सादगी से मनाया गया।प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा कि हम गांधीवादी विचारधारा के मानने वाले लोग हैं हम हर दिन को, हर आयोजन को, समाज में खडे़ अंतिम व्यक्ति के हित से जोड़कर देखते हैं। हम अपने वरिष्ठ नेताओं का जन्मदिन को भी वंचितों को लाभ देने के अवसर के रूप में मनाते हैं।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह ने केक काटकर प्रियंका गांधी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी, डॉ0 मनीष हिंदवी, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ0 रिचा कौशिक सिद्धि श्री समेत तमाम कांग्रेसजनों ने प्रियंका गांधी को बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 मनीष हिंदवी ने बताया कि इस पुनीत अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने निलमथा स्थित रैन बसेरा में निवास कर रहे मजदूरों को कम्बल वितरित किये। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, डॉ0 रिचा कौशिक, सिद्धीश्री, मेहताब जायसी, अंकित तिवारी, शिवम त्रिपाठी, जतिन यादव, योगेश्वर सिंह, अखिलेश शर्मा जी द्वारा सदर स्थित गुरूद्वारे एवं चारबाग रेलवे स्टेशन पर गरीब मजदूरों को कम्बल वितरित कर कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *