खेती के नवीन प्रयोग से किसान बढ़ा सकते हैं अपनी आय:डॉ संजय कुमार

लखनऊ, उजाला सिटी। फल, फूल और औषधीय पौधों की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। यह बातें सीएसआईआर– एनबीआरआई, लखनऊ ने अपने संस्थापक प्रोफ़ेसर कैलाश नाथ कौल की स्मृति में आयोजित व्याख्यान में कृषि एवं मंत्रालय के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में कही | उन्होंने भारत में हींग की खेती, पूर्वोत्तर में सेब की खेती, हिमाचल में वास्तविक दालचीनी की खेती तथा सजावटी पुष्पों में नए फूलों की खेती जैसी नवीन शुरुआतों की चर्चा भी की जिनके माध्यम से किसानों की आय भी बढ़ रही है। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने सतत जैव आधारित अर्थव्यवस्था में पौधों के महत्व पर भी बोला। उन्होंने कहा कि पद्मभूषण प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल एक महान भारतीय वनस्पतिशास्त्री, प्रकृतिप्रेमी एवं सफल कृषि वैज्ञानिक थे जिनको बागवानी, वन्यजीव, पेड़ पौधों से काफी लगाव था। प्रो. कौल ने ही राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान की वर्ष 1948 में स्थापना की जिसे बाद में वर्ष 1953 में सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान कर दिया गया| इसके अलावा प्रो. कौल ने भारत के बाहर विभिन्न देशों जैसे श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, जापान, फिलिपींस आदि में भी वनस्पति उद्यानों की स्थापना में अपना सहयोग दिया |
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रोफेसर कैलाश नाथ कॉल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ | संस्थान के निदेशक प्रो डॉ. अजित कुमार शासनी ने अपने स्वागत सम्बोधन में कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं श्रोताओं का स्वागत करते हुए प्रो. कौल के योगदान का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि आज का सीएसआईआर-एनबीआरआई आज जिस नींव पर खड़ा है उसका निर्माण प्रो. कौल के विचारों से हुआ है।
डॉ. संजय कुमार ने अपने व्याख्यान में देश के आत्म निर्भर होने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि भविष्य में इस दिशा में कुछ क्षेत्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है जिनमें बायोफार्मा, बायो रिसर्च, बायो इंडस्ट्री, बायो-एग्री एवं बायो आई टी प्रमुख हैं. इन क्षेत्रों में किये जा रहे अपने प्रयासों के माध्यम से न केवल अगली पीढी के उत्पाद बनाने में मदद मिलेगी अपितु विभिन्न क्षेत्रों में आत्म निर्भरता भी प्राप्त होगी. उन्होंने इस सन्दर्भ में विभिन्न जैव-संसाधनों के उचित प्रयोग की दिशा में आने वाली चुनौतियों विशेषकर जैव संसाधनों की मात्रा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना, भूमि का सदुपयोग, मूल्य वर्धन प्रक्रिया, प्रसंस्करण एवं पैकिंग तथा बाजार से संबंध स्थापित करने में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए उचित रणनीतियां बनाने पर चर्चा की. इस अवसर पर उन्होंने संसथान से अपने पुराने संबंधों की चर्चा करते हुए वैज्ञानिकों का आवाहन किया कि वह ऐसे शोध कार्यों पर अधिक ध्यान दें जिनके लाभ आम जनता एवं उद्योगों तक पहुँचाया जा सके |
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एस के तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया |

झूठ का पुलिंदा है भारतीय जनता पार्टी का ‘‘संकल्प पत्र’’- सी0पी0 राय

लखनऊ, उजाला सिटी। जो सरकार पिछले दस सालों से सत्ता में है उसे घोषणा पत्र जारी करने के पहले अपने द्वारा किये गये कार्यों का एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। मोदी सरकार 2014 में जनता को ढेर सारे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई थी। सच तो यह है कि दस साल बीत गये इस बीच एक झूठ पत्र इनका 2019 में भी आया, मगर धरातल पर जनहित का कोई काम नहीं दिखा। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रही। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने कहा कि किसी भी सरकार के कार्य को मापने के 5 मापदंडों ( आर्थिक, सामरिक, सामाजिक, राजनीतिक, विदेश नीति ) पर मापा जाता है। श्री राय ने कहा कि आर्थिक मापदंड की अगर बात करें तो 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने वाली दावा करने वाली भाजपा सरकार खुद ही दावा करती है कि 80 करोड़ लोगों का जीवन उसके द्वारा दिये गये 5 किलो राशन पर चल रहा है। सामरिक मापदंड की अगर बात की जाये तो भाजपा के अपने सांसद तापिर गाव कई साल से सरकार को चीन के घुसपैठ के बारे में आगाह कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से मशहूर समाजसेवी सोनम वांगचुक लद्दाख में अनशन पर बैठे थे और लगातार सरकार से लद्दाख की सीमाओं पर चीनी अतिक्रमण का मुद्दा उठा रहे थे।सामाजिक मापदंड की बात की जाये तो सामाजिक एकता का ताना बाना इस सरकार में बुरी तरह से छिन्न-भिन्न हुआ है। कोई भी देश और समाज तब विकसित होता है जब वहां सामाजिक अमन कायम रहता है। लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दो पहिए हैं जिन पर सवार होकर देश विकास का रास्ता तय करता है। मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए पिछले दस सालों में विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का कार्य किया है। राजनीतिक मतभेद को मनभेद में बदल दिया है। विदेश नीति की अगर बात करें तो हमारे अगल बगल के सभी पड़ोसियों से हमारे रिशते खराब हुए हैं। पूरे विश्व में सरकार की धार्मिक तुष्टीकरण की नीति से देश की छवि धूमिल हुई है। डॉ0 सी0पी0 राय ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष द्वारा उठाए गए जनता के मुद्दों पर पक्ष को जवाब देना चाहिए। मोदी सरकार पिछले दस सालों में ना तो कोई प्रेसवार्ता कर सवालों के जवाब दे पाई और ना ही संसद में विपक्ष का सामना कर पाई। श्री राय ने कहा कि मैं भाजपा के किसी भी नेता को मीडिया के समक्ष सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करता हूँ । उन्होंने कहा कि सवाल तो यह उठना चाहिए कि 55 सालों में कांग्रेस ने क्या किया और 16 साल में भाजपा ने क्या किया। सवाल तो यह भी उठना चाहिए कि अगले 5 साल में कौन जनहित के कार्य करेगा। कौन भारत के मूल चरित्र को बरकरार रखेगा और संविधान को सुरक्षित रखेगा। मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में न्याय की बात की है, क्योंकि भाजपा का दस साल का शासन अन्याय काल है। हम प्रतिबद्ध हैं कि भाजपा के इस अन्याय काल को समाप्त कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हितों को संरक्षित करेंगे और उसे एक आर्थिक रूप से सक्षम, सामाजिक रूप से सम्मानजनक और राजनीतिक रूप स्वतंत्र जीवन प्रदान करेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

लखनऊ, उजाला सिटी। भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आरंभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम, सेवादल कांग्रेस के मध्यजोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली सहित उपस्थित कांग्रेजनों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन और न्याय का हक दिलाने के लिए बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर को इस देश में सदैव याद रखे जायेगें। प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष की एक ज्वलंत मिशाल है। उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए वंचितों को इंसान होने का हक दिलवाने में बिताया। अपने सम्बोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज विश्व के महानत्म विद्वान, संविधान निर्माता, भारत रत्न, बोधिसत्व बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जी द्वारा निर्मित संविधान की वजह से ही इस देश को समानता का हक मिला। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि वर्तमान सत्ता जिस तरीके से संविधान को बदल देने का कुत्सित प्रयास कर रही है हम उसे होने नहीं देंगे, हम प्रतिबद्ध हैं संविधान की रक्षा के लिएइसी क्रम में अपने संबोधन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान हर इंसान को बराबरी का हक देता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हक देता है। जाति, धर्म के आधार पर किसी भी तरीके के भेदभाव को खारिज करता है। संगोष्ठी कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह, डॉ0 लालती देवी, राजेश सिंह काली, सुशीला शर्मा, कमलेश भारती, डॉ0 रिचा कौशिक, राकेश पाण्डेय, मो0 इरशाद, मेहताब जायसी, योगेश्वर सिंह, अखिलेश शर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, आर0बी0 सिंह, सुनीता रावत, जितेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ0 अमित कुमार राय, डॉ0 श्रवण कुमार गुप्ता, सच्चिदानंद नाथ, संदीप पोद्दार सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


भाजपा बाबा साहेब के बनाये संविधान को खत्म करना चाहिए: अखिलेश यादव

लखनऊ, उजाला सिटी। समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने संविधान में एक व्यक्ति एक वोट के साथ मौलिक अधिकारों की स्थापना कर व्यक्ति की गरिमा और सम्मान को संरक्षित किया। जाति के कारण अमानवीय भेदभाव पर प्रहार करते हुए उन्होंने समाज में समानता का संदेश दिया। यह बातें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कही। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि भाजपा, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को मिले अधिकारों को खत्म करना चाहती है। भाजपा बाबा साहब के बनाए संविधान को बदलने के लिए लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। सदियों से 4-5 फीसदी प्रभुत्ववादी सोच के लोग 90-95 फीसदी लोगों को अपना गुलाम बनाये रखना चाहते हैं। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। भाजपा लगातार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
श्री यादव ने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई एक बार फिर लड़नी होगी। महंगाई, भ्रष्टचार, अन्याय, अत्याचार चरम पर है इससे जनता की कमर टूट गयी है। नौजवानों के सामने अंधेरा है। रोटी-रोजगार की कहीं गुंजाइश नहीं। सीमाएं असुरक्षित हैं। चीन लगातार भारत की जमीन पर कब्जा करता जा रहा है। तिब्बत में स्थित हमारे देव स्थान पवित्र झील मानसरोवर और कैलाश पर्वत पहले से ही चीन के कब्जे में हैं। इस सबके बावजूद भाजपा 400 पार का नारा कैसे दे सकती है?
श्री यादव ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पीडीए एकजुट होकर भाजपा को हराएगा। भाजपा के संविधान विरोधी षडयंत्र को विफल कर देगा। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मिलकर भाजपा को हराएंगे। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाएंगे। उन्होंने भाजपा -हटाओ, संविधान बचाओ, भाजपा -हटाओ, आरक्षण बचाओ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा कभी भी सच नहीं बोल सकती है। भाजपा ने छात्र-नौजवानों, महिलाओं, मजदूर-किसानों और व्यापारियों को धोखा दिया है।
श्री यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवाद पार्टी इण्डिया गठबंधन को जिताने पर ही बाबा साहब का दिखाया गया रास्ता प्रशस्त होगा। इस अवसर पर माता प्रसाद पाण्डेय, बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द कुमार सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, प्रो0 बी. पाण्डेय, राजेश गुड्डू, उदयवीर सिंह, रामजतन राजभर, कैलाशनाथ सोनकर, दिलीप वर्मा, तूफानी सरोज, वंदना मिश्रा, ममता शर्मा, पूर्णमासी देहाती, निखिल कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, दिलीप कमलापुरी, मरगूब कुरैशी आदि ने भी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

झूठ की गारंटी है मोदी का संकल्प पत्र: लोकदल

लखनऊ, उजाला सिटी। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने बीजेपी के संकल्प पत्र घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पत्र झूठ की गारंटी बताया है। भाजपा ने संविधान को कमजोर किया है। उनके लोगो ने कहा कि 400 सीटें चाहिए, संविधान बदलना है। उन्होंने भारत को किसानों की हत्या में प्रथम देश बनाया। पीएम मोदी ये बताने में असमर्थ हैं कि हमारा देश दुनिया में सबसे ज्यादा कर्जदार क्यों हो गया है, जो बोलते हैं वो करते ही नहीं, ये मोदी की गारंटी है… जो बोला झूठ बोला। झूठ की गारंटी, मोदी की गारंटी। 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए।देश का युवा बेरोजगार हैं। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है।किसानों की आय दोगुना कब करेंगे। आज वो वादा गायब है। इस घोषणापत्र में MSP कानून की बात तक नहीं की गई क्यों? बीजेपी का इस संकल्प पत्र मे सिर्फ झूठ और झूठ- झूठ के सिवाए कुछ भी नही।10 साल के अपने पिछले घोषणा पत्र में जनहित में दिए गए सारे वादों में पहले से ही ये सरकार फेल रही है ।संकल्प पत्र सिर्फ आम जनता को झांसा देने का प्रयास किया गया है।

राहुल गाँधी ने तो परिवार बदला है: स्मृति ईरानी

लखनऊ, उजाला सिटी।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा कि सभी ने नाम बदलते, गांव बदलते सुना है, लेकिन परिवार बदलते किसी ने नहीं सुना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड में कहा कि वायनाड उनका परिवार है और वहां के लोग वफादार हैं। इसका मतलब यह हुआ कि 15 साल तक जहां के वह सांसद रहे, उस अमेठी के लोगों के लिए वे कतई वफादार नहीं हैं।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि वायनाड में जाकर अमेठी को गालियां देते हैं। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इस बार अमेठी का मतदाता तैयार है। गांधी खानदान खासकर राहुल गांधी चाहते थे कि अमेठी में लोग गरीब बने रहें, इसीलिए जब कोई गरीब का बेटा भारत का प्रधान सेवक बनता है उसे ये पचा नहीं पाते।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, गरीबी झेलकर अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के बल पर आप सभी के आशीर्वाद से देश के प्रधान सेवक बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस या गांधी खानदान पचा नहीं पा रहा है।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी के 15 साल बनाम मेरे पांच साल को देखा जाए तो दिखाई पड़ता है कि गांधी खानदान ने किस तरीके से अमेठी की उपेक्षा की। अमेठी में उन्होंने जो 50 साल में नहीं किया, राहुल गांधी ने जो 15 साल में नहीं किया उसे डबल इंजन की सरकार ने पांच साल में करके दिखाया है।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि, आप सभी ने कभी अमेठी में ऐसा सांसद नहीं देखा होगा, जो गांव में खड़े होकर नालियों की साफ सफाई कराए, लेकिन आप सब ने मुझे बहन माना तो मैंने बहन का फर्ज निभाया। स्मृति ईरानी ने कहा, जब राहुल गांधी को छींक आती थी तो वह इलाज के लिए विदेश भाग कर जाते थे, लेकिन अमेठी के लोगों के लिए एक मेडिकल कॉलेज नहीं बनवाया। अमेठी में मेडिकल कॉलेज तब बना जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी। अमेठी ही नहीं देश में और भी अच्छे काम होंगे जब फिर से एक बार मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यह जानकारी भाजपा मीडिया विभाग के सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने दी।

ताज़ा ख़बरें