महात्मा गांधी की जयंती पर कलाकारों की बनाई कला कृतियों की ऑनलाइन प्रदर्शनी शुरू
महात्मा गांधी की जयंती पर कलाकारों की बनाई कला कृतियों की ऑनलाइन प्रदर्शनी शुरू
लखनऊ। महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर पिछले चार दिनों से एक ऑनलाइन चित्रकार शिविर आयोजित किया गया था। जिसमे बनी कलाकृतियों की आज ऑनलाइन प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे शुरू किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन ऑनलाइन ऑडियो और वीडियों के माध्यम से देश की जाने माने कला एवं फ़िल्म समीक्षक उमा नायर और रविन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस प्रदर्शनी के क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के कलाकारों में विक्रांत भिषे (मुंबई), भारवि त्रिवेदी (गुजरात), मनीषा कुमारी (झारखंड), संजय राज, धीरज यादव, फोटोग्राफर जलज यादव उत्तर प्रदेश के चित्र प्रदर्शित किया गया है।
कोरोना के कारण सभी कलाकार अपने अपने स्टूडिओं मे रहते हुए इन कलाकृतियों की रचना की। इन सभी कलाकृतियों की प्रदर्शनी ऑनलाइन फेसबुक पेज ” अस्थाना आर्ट फोरम” पर लगाया गया।